*अवधारणा को अधिगम स्तर तक संप्रेषण कराने में माहिर होस्ट रेणुका मरावी ने 18 वीं कड़ी प्रश्न मंच का प्रस्तुतीकरण किया। जिसे पी एल सी सेमरिया संकुल करनौद बम्हनीडीह द्वारा अनवरत रूप से जारी किया जा रहा है छत्तीसगढ़ एवं विज्ञान विषय के प्रश्नों को सहज सरल माहौल में प्रस्तुत करते हुए एवं कठिन प्रश्नों को सरल शब्दों में प्रतिपादित करते हुए जिज्ञासा को चरम स्तर तक पहुंचाया। प्रतिभागी एकाग्र चित्त होकर प्रश्नों को ह्रदयगंम करते हुए उत्तर दे रहे थे।*
*बी आर सी हिरेन्द्र बेहार जी ने कहा कि विद्यार्थियों के चेतना का प्रसार प्रश्न मंच निर्बाध गति से करने में सफल रहा है बुद्धि को जब बुध होने लगता है तो उसे प्रज्ञा कहते हैं प्रज्ञा का परिष्कार ही उसको समग्र एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करके सीखने योग्य बनाता है।*
*मालखरौदा से बी आर सी श्रीमती सविता त्रिवेदी जीने कहा की बच्चों के अंतर्मन में प्रश्नों की सतरंगी छटा इस कदर पर व्याप्त हुआ की उनके अभिव्यक्ति मन के गर्भगृह से निकलकर प्रश्न मंच के आंगन में आने को उतावली दिख रही है।*
*प्रभारी प्राचार्य रमेश मेहरा जी ने कहा की व्यक्ति के पास विशेष योग्यता एवं प्रतिभा है लेकिन कार्य करने की लगन नहीं है तब वह बैठा है लेकिन पी एल सी सेमरिया लगन शील होकर अपनी योग्यता को छात्र हित में समर्पित कर रहा है लगन रूपी नाव से कोविड 19 के भंवर से निकालकर विद्यार्थियों को मंजिल तक पहुंचाने का अथक प्रयास कर रहा है।*
* *शिव कुमार पटेल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की कल्पनाशीलता मानवीय चेतना की दिव्य क्षमता है यदि उसे उभारा सहेजा जाए तो इससे आश्चर्यजनक एवं अद्भुत चीजों का सृजन किया जा सकता है।*
*आज के क्विज प्रतियोगिता में लगभग 27 प्रतिभागी व शिक्षक शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश गुप्ता जी एवं पितांबर कश्यप जी का विशेष योगदान रहा।*

0 टिप्पणियाँ