(उपतहसील कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह का कार्यक्रम)
शिवरीनारायण।
उपतहसील कार्यालय शिवरीनारायण में सहायक ग्रेड तीन के रूप में पदस्थ रहे काशी राम कश्यप के 31 अगस्त को सेवा अवधि पूरी करने पर विभाग के अधिकारियों एवं अधिवक्तों द्वारा विदाई दी गई।विदाई समारोह का आयोजन उपतहसील कार्यालय शिवरीनारायण में हुआ।विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे नायब तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत उपस्थित थे। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत ने कहा कि काशी राम कश्यप ने लंबे समय तक विभाग की सेवा की हैं।राजस्व विभाग को काजल की कोठरी कहा जाता हैं।जिसमे से ये बेदाग होकर अपनी सेवा अवधि पूरी किये हैं।कश्यप के अनुभव का लाभ पूरे विभाग को मिला।सेवाकाल में जो समय हम अपने परिवार को नही दे पाते वह समय सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार वालो को देना चाहिए।नायब तहसीलदार ने काशी राम कश्यप के उज्जवल भविष्य की कामना की।उपतहसील कार्यालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी ने कांशी राम कश्यप को साल श्रीफल व तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। काशी राम कश्यप ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने 1986 को पदभार ग्रहण किया।35 साल तक राजस्व विभाग की सेवा पूरी ईमानदारी के साथ की।प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारियों को रिटायरमेंट का दिन देखना ही पड़ता।लोग आते जाते रहते है।लोगो के साथ मधुर सम्बद्ध बना रहे यही हमारे काम आता है।भूलवश मेरे से यदि गलती हुई होगी तो मुझे अपना समझ का क्षमा कर दीजिएगा।मंच का संचालन पटवारी गोपाल राठौर ने किया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत, अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारी,एम. आर. कश्यप, गजेंद्र बंजारे,डी.एन.मांडले, डी. पी. साहू, मुख्यालय पटवारी दिग्विजय गिरी गोस्वामी, मोहन बनर्जी, विश्वनाथ नोनिया,गोपाल राठौर,द्रोपत सिंह यादव चैन मेन, रीडर धनसाह सिंह ध्रुवे, शिवबालक निषाद, पंकज खूंटले, हेमलता बंजारे, कोटवार प्रकाश सहिस, शिवकुमार चौहान,लीलाराम कश्यप,रजनी गोरे चौहान आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ