ग्वालियर। राज्य व केन्द्र सरकार के शहर में संचालित हो रहे सभी कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को कोरोना का वायरस अपना शिकार बना रहा है। कोरोना संक्रमित निकलने के कारण सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संकमण रोकने के लिए सरकारी विभागों में निश्चित समय अंतराल पर कार्यरत अधिकारियों से लेकर चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों का जल्द ही एंटीजन रैपिड टेस्ट से सैंपल कराएगा। जिससे इस जानलेवा संक्रमण को रोका जा सकेगा।
0 टिप्पणियाँ