खरगोन - जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर ऊन थाना क्षेत्र के दसंगा (बैड़ीपुरा) में प्रेम प्रसंग में पति ने पत्नी को साथी कारीगर के साथ संदिग्ध हालत में देखकर दोनों को लट्ठ मारकर हत्या कर दी। प्रेमी के शव को बाइक पर लादकर गांव से 1 किलोमीटर दूर पुलिया के पास फेंक दिया। लट्ठ के वार ऐसे किए कि प्रेमी की दोनों आंखें फोड़ दी। घटनास्थल व पुलिया तक रास्ते पर खून फैल गया था।
सनसनीखेज घटनाक्रम होने से एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने मौके पर पड़ताल की। एसपी के मुताबिक खरगोन के भाडली का लोकेश उर्फ लंकेश मानकर (35) पत्नी अनिता (28) के साथ दसंगा में मकान निर्माण का काम कर रहा था। यहां डेयरी गांव का रवि उर्फ रवींद्र भागीरथ राणे (30) भी उनके पास कारीगरी करता था।
शव बाइक पर लादकर 1 किमी दूर पुलिया के पास फेंका
गर्भवती पत्नी को फोन पर कहा था- आज देर हो जाएगी, कल आ जाऊंगा रवींद्र ने शनिवार रात गर्भवती पत्नी रोशनी को फोन पर कहा मैं साइट पर ही रुकूंगा। काम ज्यादा है। रविवार को आऊंगा। अगले दिन पति की हत्या की सूचना मिली। रोशनी का पांच साल का एक बेटा है। रवींद्र को सामान्य बोलचाल में अनीता भाई कहकर बुलाती थी।
ऐसे शुरू हुआ था दोनों में प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच के मुताबिक अनीता व रवींद्र दोनों डेयरी के रहने वाले हैं। अनीता की 1 शादी टूट गई थी। उसके बाद दूसरी शादी लोकेश से हुई। दोनों में पुरानी जान पहचान थी। काम के लिए रवींद्र को मायके से बुला लिया था। दूसरी शादी के बाद दोनों के बच्चे नहीं थे।
ऐसे पकड़ाया... कपड़ों पर थे खून के दाग, बोला- पत्नी को कुछ हो गया
रविवार को सुबह लोकेश भागते हुए गांव में पहुंचा। यहां ग्रामीणों से कहा कि मेरी पत्नी को क्या हो गया। उसके मुंह से खून निकल रहा है। कुछ कांटा है। लोकेश ने शराब पी थी। उसके कपड़ों पर खून के निशान दिखे। ग्रामीण लोकेश के घर पहुंचे। यहां अनीता का शव पड़ा था। उसके बाद पुलिया के पास रवींद्र का शव था। ग्रामीणों ने लोकेश को पकड़कर 100 डायल पुलिस को फोन लगाया तो उसने भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया। लोकेश के घर से पुलिया तक खून के निशान मिले। ग्रामीणों ने कहा कि लोकेश के घर अकसर पार्टियां होती थी। उसे रवींद्र पर शंका हो गई थी।
बेरहमी से मारा- दोनो के सिर, हाथ और पैरों पर मिली गंभीर चोट
शनिवार रात को लोकेश व रविंद्र ने साथ में घर में बैठकर शराब पी। खाना खाकर तीनों सो गए। अचानक रात में लोकेश की नींद खुली तो उसने पत्नी अनीता को रवींद्र के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। इसके बाद मोटाई वाले लट्ठ से लोकेश ने अनीता व रवींद्र पर ताबड़तोड़ वार किए। रवींद्र व अनिता के सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोटें हैं। रवींद्र की सिर में चोट हैं। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी। लोकेश ने रवींद्र की बाइक से उसका शव गांव से बाहर एक किमी दूर पुलिया के पास फेंक दिया। इसके बाद घर आकर सो गया। मौके पर एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार, एसडीओपी रोहित अलावा, ऊन टीआई सुनीता मुजाल्दे के साथ ही फॉरेंसिक दल भी पहुंचा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0 टिप्पणियाँ