डबरा | मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए प्रत्याशियों द्वारा अलग अलग सीट पर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है| इस बीच बुधवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र (Dabra Assembly) से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे (Congress candidate Suresh Raje) ने नामांकन (Nomination) दाखिल करने से पहले अपनी माँ का आशीर्वाद लिया| इस दौरान वे भावुक हो गए और रोने लगे|
डबरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश राजे आज अपने निवास से ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे| इसी बीच जब सुरेश राजे ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया तो उनकी आंखें आंसुओं से भर गई, मां ने भी अपने बेटे को विजय श्री का आशीर्वाद देकर नामांकन दाखिल करने के लिए घर से आशीर्वाद देकर विदा किया है।
बता दें कि डबरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं| यहां भाजपा से मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी प्रत्याशी हैं| वहीं कांग्रेस ने सुरेश राजे को उम्मीदवार बनाया है| इमरती और सुरेश राजे रिश्ते में समधी-समधन है| सुरेश राजे के बड़े भाई के बेटे से इमरती देवी के भाई की बेटी की शादी हुई है इस लिहाज से दोनों समधी-समधन है|
0 टिप्पणियाँ