गांधी जी के जयंती पर सत्याग्रह संदेश के साथ अधिकार दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आवाहन पर जिले व ब्लॉक के शिक्षकों ने सत्याग्रह संदेश देकर शिक्षकीय सेवा के आधार पर अपने अधिकारों की मांग किया है*
*एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी जी ने बताया के विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को संदेश देकर शिक्षक एलबी संवर्ग को जन घोषणा पत्र के आधार पर क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति निराकरण, पुरानी पेंशन बहाली, अनुकंपा नियुक्ति एवं 2 वर्षों से अधिक सेवा पर वेटेज के साथ जुलाई 2020 से संविलियन करने की मांग किया गया है*।
*उन्होंने आगे बताया की शिक्षा विभाग में पदोन्नति, क्रमोन्नति, समय- मान वेतनमान की प्रक्रिया जारी किया गया है लेकिन शिक्षक एलबी संवर्ग को 23 वर्षों की शिक्षक की सेवा के बाद भी इस प्रक्रिया से अलग रखा जा रहा है, जबकि 5 वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नति एवं 10 वर्ष की सेवा के बाद क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान देने का प्रावधान है शिक्षा विभाग द्वारा नियम कायदों का अपने सुविधानुसार व्याख्या कर शिक्षक एलबी संवर्ग का शोषण किया जा रहा है*। * *प्रदेश में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के 22 हजार पद रिक्त हैं जिस पर एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षक ही प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं उन्हें पदोन्नति देकर विभाग के व्यवस्था में गुणात्मक सुधार किया जा सकता है, सहायक शिक्षक के वेतन में व्याप्त भारी विसंगति को दूर किए जाने की आवश्यकता है*। *एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,बोधीराम साहू, विजय प्रधान, माखन राठौर, उमेश दुबे, विकेश केसरवानी, विनोद राठौर, आशीष मिश्रा, आशीष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बूलकर, रामकृपाल, गोपाल जायसवाल, दिलेश्वर, शरद चतुर्वेदी, शिव पटेल, धरमदास मानिकपुरी, कमलेश गुप्ता, पितांबर, रवि कुंभकार, जगेन्द्र वस्त्रकार, बाबूलाल, पंचराम, उदिता सिंह, कल्पना चौहान,आराधना कश्यप, अनुपमा, सरिता चौहान, भगवती,दीपक,भरत, नवधा चंद्रा, कौशल साहू, रामलाल,देवचंद्रा, रामसाय, सुरेश, भूपेंद्र, ओंकार सिंह, रामनारायण, वीरेंद्र दुबे आदि पदाधिकारियों ने कहा कि शेयर मार्केट आधारित नई पेंशन व्यवस्था में शिक्षकों के भविष्य को रूप से असुरक्षित बना दिया है

0 टिप्पणियाँ