भोपाल। चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानि ईवीएम पर राज्यसभा सदस्य और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।
दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।
इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पहले से हार की भूमिका बनाने लगी है। दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए शिवराज ने कहा कि यही ईवीएम 2018 के चुनावों में अच्छी थी। जिसमे कांग्रेस को 114 सीट मिली। अब जब कांग्रेस को हार दिख रही है तो हार का सारा ठीकरा ईवीएम पर मढ़ दो और खुद छुट्टी पा लो ।
0 टिप्पणियाँ