Music

BRACKING

Loading...

उपवास पॉलिटिक्स:कांग्रेस का 19 दिसंबर को धरना, शिवराज बोले, पहले सूखा झेल रहे बुंदेलखंड के किसानों के लिए बैठें कमलनाथ-दिग्विजय



भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में 19 दिसंबर को धरना देगी। इस दौरान गांधी प्रतिमा के सामने उपवास किया जाएगा। यह आयोजन पूरे प्रदेश में जिला व् ब्लाक स्तर पर होगा। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पहले वर्षों से सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड और विंध्य के किसानों के लिए उपवास पर बैठें। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर के दामो में 100 रुपए की वृद्धि , सब्सिडी का भी पता नहीं? महंगाई डायन खाय जात है..अबकी बार - महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 19 दिसंबर को विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा है कि पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर को विरोध दिवस मनाया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

दिग्विजय बोले - मोदी सरकार पहले अकालियों को समझाएं कृषि कानून

बीजेपी के किसान सम्मेलन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहले अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल को कृषि कानून समझाएं, बाद में किसानों को समझाना ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ