Music

BRACKING

Loading...

सोना 51 हजार रुपये पार, चांदी के भाव 63 हजार पर स्थिर



 भोपाल में सोने के भाव 51 हजार रुपये पार है, जबकि चांदी के भाव 63 हजार रुपये पर स्थिर बने हुए हैं। बुधवार को 10 ग्राम (23 कैरेट) सोना 51 हजार 200 रुपये में बिका। कारोबारियों की मानें तो अंतराष्ट्रीय स्तर पर तेजी आने के कारण भाव बढ़े हैं। शादी-ब्याह का दौर चलने से ग्राहकी भी आम दिनों की तुलना में 40 फीसद तक अधिक है।

राजधानी के सराफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में दो दिसंबर से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। एक दिसंबर तक सोना 49 हजार 500 रुपये तक बिक रहा थाजबकि अब यह 51 हजार रुपये से अधिक भाव पर बिक रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही सोना 1700 रुपये तक बढ़ गए हैं। मंगलवार को प्रति 10 ग्राम पर 400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

चांदी में स्थिरता बनी

एक दिसंबर तक चांदी के भाव 60 हजार रुपये प्रति किलो थेजो दो दिसंबर को 62 हजार 500 रुपये तक पहुंच गए थे। एक ही दिन में ढाई हजार रुपये की तेजी आई थी। हालांकिइसके बाद सिर्फ 500 रुपये ही ही वृद्धि हुई है। वर्तमान में भाव 63 हजार रुपये किलो है। यानी एक सप्ताह में ही चांदी में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी हो गई। पिछले तीन दिन से चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। बुधवार को भी दाम में गिरावट या बढ़ोतरी नहीं हुई।

दिसंबर में स्थिरता रहने की संभावना

सराफा कारोबारी नवनीत अग्रवाल का कहना है कि दिसंबर माह में सोना-चांदी के भावों में स्थिरता बनी रह सकती है। वर्तमान में अंतराष्ट्रीय स्तर पर तेजी होने के कारण भाव बढ़ रहे हैं। शादी-ब्याह का सीजन होने के कारण मांग भी है। आम दिनों की तुलना में 40 फीसद तक ग्राहकी अधिक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ