पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना तेन्दुआ द्वारा प्रकरण में फरार 1 स्थाई वारंटी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना तेन्दुआ पर वर्ष 2014 मे आरोपी के खिलाफ अप. क्र. 320/2014 धारा 294, 323, 506बी भादवि का दर्ज किया गया था । आरोपी वर्ष 2014 से ही फरार चल रहा था, पतारसी हेतु मुखबिरों से चर्चा मे पता चला कि उक्त आरोपी राजस्थान मे फरारी काट रहा है एवं अपने गांव सरकंडी आने बाला है सूचना पर से बरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया एवं पुलिस टीम बनाकर ग्राम सरकंडी थाना तेन्दुआ मे आरोपी के घर पर दबिस दी तो आरोपी घर पर ही मिला एवं पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराह बल की मदद से गिरफ्तार किया गया, सत्यापन के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. अंशुल गुप्ता, सउनि. जगदीश भिलाला, आर. भग्गू भिलाला, जितेन्द्र सोनी, लोकेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही ।

0 टिप्पणियाँ