भोपाल। मध्य प्रदेश ढाई माह पहले गूंगा इलाके में एक बंद पड़े क्रेशर के पास आठ साल का बालक पानी की टंकी में मृत मिला था। हादसे से दो दिन पहले बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि किसी ने बालक के साथ कुकर्म करने के बाद उसे पानी से भरी टंकी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कुकर्म, हत्या की धाराओं के साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
गुनगा थाना प्रभारी सुनील सिंह भदौरिया ने बताया कि मूलत: छिंदवाड़ा निवासी सुखराज उर्फ सुखलाल आदिवासी रतुआ में क्रेशर खदान के पास परिवार के साथ रहता है। 13 सितंबर को सुबह सुखराज की पत्नी मजदूरी करने क्रेशर खदान पर गई थी। मां के साथ बेटा दानू (आठ साल) भी गया था। दोपहर में दानू मां से शौच जाने का कहकर निकला। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं नहीं चला। न तो वह मां के पास वापस आया और न ही घर पहुंचा। परिजनों ने उसे आसपास तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

0 टिप्पणियाँ