Music

BRACKING

Loading...

विधायक केशव चन्द्रा जी ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रतनचंद देवांगन जी का किया सम्मान

 

*टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व शिक्षा विभाग के सम्मानीय वरिष्ठ शिक्षकों ने विधायक जी द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल से किया सम्मान*

*सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रतनचंद देवांगन जी के गरिमामयी सेवा उपरांत सेवानिवृत्त होने पर जैजैपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री केशव चन्द्रा जी की तरफ से सेवानिवृत्त प्राचार्य के निवास जाकर शिक्षक संघ के मनोज तिवारी जी, श्रवण थवाईत, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के बिर्रा संकुल अध्यक्ष उत्तम साहू, पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष व बिर्रा संकुल संघर्ष समिति से मनबोध पटेल, जिला पदाधिकारी नवधा चन्द्रा, ब्लाक पदाधिकारी कमलेश गुप्ता, ब्याख्याता रामेश्वर देवांगन घिवरा, व ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल से सम्मान किया*

*विधायक श्री केशव चन्द्रा जी ने सेवानिवृत्त शिक्षक को आगामी जीवन मे सुख, समृद्धि ,स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएँ दी है*

ज्ञात हो कि

*विधायक श्री केशव चन्द्रा जी द्वारा विगत 11 वर्षों से निरंतर प्रति वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षकों का शिक्षक दिवस के दिन समारोह आयोजित कर जिलास्तरीय आयोजन किया जाता है, इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम आयोजित नही हो पाया, उसके बावजूद भी सम्मान की परम्परा का निर्वहन करते हुए विधायक श्री केशव चन्द्रा जी द्वारा जांजगीर जिला व शैक्षणिक जिला सक्ती के विगत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान करने का निर्णय लिया गया। तथा विधायक जी के तरफ से सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर तक जाकर सम्मान करने की जिम्मेदारी उनके द्वारा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी गई है।*

*प्रति वर्ष विधायक महोदय द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, बिर्रा संकुल के सभी पदाधिकारियों द्वारा निमंत्रण कार्ड वितरण से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते आ रहे है।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ