Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ सीएम शिवराज सिंह चौहान की मुहिम तेज


भोपाल - मध्यप्रदेश में नशा के बढ़ते कारोबार और युवाओं तक आसानी से सप्लाई हो रही नशीले पदार्थ (Narcotics) को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब सख्त नजर आ रहे हैं। जिस पर अंकुश लगाने ओर रणनीतियां तय करने के लिए सीएम शिवराज  ने आज आपात बैठक बुलाई थी। यह बैठक आज 10:30 बजे सुबह सीएम हाउस (CM House) में हुई।


दरअसल मध्यप्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ शिवराज सरकार ने मुहिम तेज कर दी है। आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मानवता के दुश्मनों को उखाड़ फेंकने के लिए एक विशेष अभियान की जरूरत है। अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं। जहां गांजा, अफीम और सफेद पाउडर का कारोबार तेजी से पनप रहा है। ऐसे कारोबार पर धरपकड़ जरूरी है।


इसके साथ ही साथ हमें यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि प्रदेश के किशोर बच्चों को ड्रग माफिया अपने शिकंजे में ना ले सके। प्रदेश के भोपाल, रतलाम, नरसिंहपुर, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर जैसे जिलों का जिक्र करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि पर सरकार ड्रग माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करेगी और प्रदेश से समस्या को समाप्त करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से बैठक करते हुए कहा कि ड्रग माफिया किशोर बच्चे को अपना निशाना बना रहे हैं।


जिसके कारण यह जरूरी है कि स्कूलों, कॉलेज के आसपास छापेमारी की जाए और जांच पड़ताल की जाए।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश के 272 जिले ऐसे हैं। जहां ड्रग माफिया तेजी से अपने पैर फैला रहा है। ऐसे में 15 जिले अकेले मध्य प्रदेश से हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के साथ अंतर्राजीय संपर्क में भी रहना है और उनके साथ मिलकर इस ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़नी हैं।



मध्यप्रदेश में ड्रग माफिया किशोर बच्चों में इसकी आदत डालने का प्रयास कर रहे हैं। मानवता के इन दुश्मनों को उखाड़ फेंकने के लिए एक समन्वित और विशेष अभियान की आवश्यकता है। इनके विरुद्ध ऐसी कार्रवाई हो कि प्रदेश में ये पूरी तरह से समाप्त हो जायें, लेकिन बाद में भी कोई हिम्मत न करे।
7.4K views
0:08 / 7:03


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ