भोपाल प्रदेश भर के स्कूल करीब 8 माह बाद अगले सप्ताह से खुलेंगे। दसवीं व बारहवीं की कक्षाएं नियमित लगेंगी, जबकि नवमीं व ग्यारहवीं की सप्ताह में दो या तीन दिन लगेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्कूलों में साफ-सफाई की जा रही है। तीन दिन पहले शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया है कि दसवीं व बारहवीं की कक्षाएं अगले सप्ताह से नियमित लगाई जाएं। इसके लिए स्कूलों में स्वच्छता के आदेश दिए गए हैं। राजधानी के कुछ सरकारी स्कूलों में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूलों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। कुछ स्कूलों में गंदगी नजर आई तो जल्द से जल्द साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। इसमें टीटी नगर स्थित कमला नेहरू शासकीय कन्या स्कूल में परिसर के साथ-साथ प्रयोगशाला की सफाई कराई गई। वहीं शासकीय उमावि खजूरीकलां में खुले मैदान को सैनिटाइज करने के साथ-साथ साफ-सफाई और मैदान को समतलीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा किया गया। साथ ही शासकीय हाईस्कूल बागमुफ्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कक्षाओं को सैनिटाइज करने के साथ-साथ परिसर और प्रयोगशाला की साफ-सफाई की गई। शासकीय कन्या उमावि बैरागढ में भी प्रयोगशाला की साफ-सफाई की गई। डीईओ ने स्कूलों को जल्द से जल्छ साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। बता दें, कि 21 सितंबर से नवमीं से बारहवीं तक की आंशिक कक्षाएं लग रही हैं, जिसमें विद्यार्थी शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने आ रहे हैं। गई है।
जेडी स्तर पर अधिकारी कर रहे हैं निरीक्षण
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से कुछ दिनों पहले स्कूलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने की कार्ययोजना बनाई गई थी। स्कूलों में साफ-सफाई व मरम्मत का निरीक्षण करने के लिए संयुक्त संचालक (जेडी) स्तर पर टीम गठित की गई है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल भवन की रंगाई-पुताई, परिसर की साफ-सफाई, पानी की टंकी की सफाई, गेट व खि.डकी का मरम्मत, शौचालय, प्रयोगशाला व पुस्तकालय की साफ-सफाई का निरीक्षण करें।

0 टिप्पणियाँ