Music

BRACKING

Loading...

नगर निगम ने शुरू किया रोड मार्किंग और डिवाइडर की रंगाई-पुताई का काम

  


इंदौर   नगर निगम के यातायात विभाग ने शहर की सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर मार्किंग और डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। बीआरटीएस कॉरिडोर समेत अन्य सड़कों पर लेन मार्किंग के साथ जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जा रही हैं। यह काम आगामी 10-15 दिन चलेगा। हर साल निगम स्वच्छता सर्वे से पहले दिसंबर में यह काम करता है। इस साल स्वच्छता सर्वे फरवरी-मार्च में शुरू होगा, इसलिए निगम को तैयारियों के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है। एमजी रोड, आरएनटी मार्ग, ग्रेटर कैलाश रोड, ढक्कनवाला कुआं मेन रोड, पलासिया-पत्रकार कॉलोनी चौराहा रोड, अन्नपूर्णा रोड, रणजीत हनुमान रोड, माणिकबाग रोड, केसरबाग रोड और वीआइपी रोड समेत शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर रोड मार्किंग की जाएगी।

इसी के साथ रोड डिवाइडरों पर भी नए सिरे से रंगरोगन किया जा रहा है। इस बार निगम डिवाइडरों और फुटपाथ की बाउंड्री पर काले और सफेद के बजाय काला और पीला रंग करवा रहा है। अफसरों का कहना है कि रोड मार्किंग और रंगरोगन से शहर की सड़कों की खूबसूरती बढ़ती है। स्वच्छता सर्वे में हर शहर में सुंदरीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के भी नंबर होते हैं। जिन सड़कों के डिवाइडर अब तक ऊंचे नहीं किए जा सके थे, उन्हें ऊंचा करने का काम भी शुरू करवाया गया है। इसके अलावा उद्यान विभाग को निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए हैं कि वे सड़कों के आस-पास और डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों की छंटाई का काम करे, ताकि सड़कें व्यवस्थित दिखें। इसके साथ डेकोरेटिव और सुंदर फूलों वाले पौधे भी डिवाइडरों पर लगाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ