Music

BRACKING

Loading...

देश में कार्गो हैंडलिंग चार्ज इंदौर में कम, यहां से भेजिए सामान : सांसद

 


इंदौर रे देश में कार्गो हैंडलिंग चार्ज इंदौर में सबसे कम है। आप सब लोग यहां से अपना माल भेजिए। माल कम समय में पहुंच जाएगा। इसके लिए जो भी मदद होगी, वह विमानतल प्राधिकरण करेगा। यह कहना था सांसद शंकर लालवानी का। शनिवार को उद्योगपतियों और निर्यातकों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि इंदौर विमानतल से इंटरनेशनल एयर कार्गो सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 दिसंबर को कर सकते हैं।

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में निर्यात की बड़ी भूमिका है। इंदौर से सीधे इंटरनेशनल कार्गो के शुरू होने से किसानों समेत कई उद्योगों को बड़ा फायदा होगा। पूरे देश में कार्गो हैंडलिंग चार्ज इंदौर में सबसे कम है और इसका फायदा शहर के निर्यातकों को मिलेगा। जीएसटी लागू होने के बाद इंदौर देश की लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए पसंदीदा जगह बन चुका है और इंटरनेशनल एयर कार्गो की सुविधा शुरू होने से इसमें तेजी से बढ़ोतरी होगी।
बैठक में पीथमपुर से आए फार्मा कंपनियों के अधिकारियों ने भी अपनी बात रखी और दुबई के अलावा दूसरे देशों के लिए कार्गो फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। इस पर विमानतल के कार्गो एजीएम आरसी डाबास ने अगले सप्ताह बैठक कर इस संबंध में पूरी जानकारी देने का निर्णय लिया है। किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में माल भेजने और उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए सांसद शंकर लालवानी जल्द ही बैठक करेंगे। इस अवसर पर कई इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारी, इंदौर और भोपाल विमानतल के कार्गो एजीएम आरसी डबास, कस्टम विभाग के अधीक्षक प्रतीक आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ