Music

BRACKING

Loading...

एक दिन के लिए कलेक्टर बनी जान्हवी, कलेक्टर की कुर्शी पर बैठकर सुनाई समस्या

 



कलेक्टर की कुर्शी पर बैठकर जब अपनी समस्या बताई और एक दिन के लिए कलेक्टर बन जान्हवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के पास जब अपनी समस्या लेकर शिवपुरी आईटीआई की छात्रा जान्हवी पहुंची तब कलेक्टर श्री सिंह ने जान्हवी की समस्या सुनी और जान्हवी को समस्या समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन सबसे रोचक यह था कि कलेक्टर श्री सिंह ने छात्रा से चर्चा की और अपनी कुर्शी पर बैठाया। इस प्रकार कलेक्टर के दायित्वों की भी जानकारी दी। इससे जान्हवी बहुत खुश महसूस कर रही थीं।

 उल्लेखनीय है कि रेडियंट आईटीआई संस्थान में परीक्षा देने से वंचित रहे छात्र-छात्राओं की शिकायत की सुनवाई कर कलेक्टर श्री सिंह ने मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ