Music

BRACKING

Loading...

मध्‍य प्रदेश के धार, शहडोल और बालाघाट में स्थापित होंगे फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट



 भोपाल।   मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं। इसको लेकर ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए जिससे पर्यटक आकर्षित हों और रोजगार भी बढ़े। ऐतिहासिक शहरों के विकास की कार्ययोजना बनाने में नगर निगम, स्मार्ट सिटी कार्यालय और जिला प्रशासन पूरा सहयोग करे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय में टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक में कही।

इस दौरान बताया गया कि धार, शहडोल और बालाघाट में नये फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से डिप्लोमा और डिग्री लेकर निकलने वाले विद्यार्थियों को रोजगार मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में बताया कि खजुराहो, रीवा और जबलपुर में फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट स्थापित हैं। इनका विस्तार किया जाएगा। ओरछा और ग्वालियार में यूनेस्को नई दिल्ली द्वारा हिस्टोरियल लैंडस्केप रिकमेंडेशन लागू करने की योजना बनाने के लिए अनुसंधान किया जाएगा ताकि शहरों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जा सके। इसी तरह यूनेस्को विश्व धरोहरों की स्थायी सूची में माण्डू और ओरछा को सम्मिलित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करके केंद्र सरकार के माध्यम से यूनेस्को को भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न शहरों में थीम आधारित म्यूजियम की स्थापना की जाए। प्रथम चरण में ग्वालियर में म्यूजियम ऑफ म्यूजिक और पन्न् या खजुराहो में डायमंड म्यूजियम स्थापित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पर्यटन स्थलों के लिए विशिष्ट तकनीक आधारित कार्यक्रम करने की योजना है।

पर्यटन बोर्ड ने सूचीबद्ध संस्था के साथ मिलकर राष्ट्रीय उद्यानों के बफर एरिया में निजी निवेशकों के सहयोग से पन्नाा, कान्हा, पेंच और बांधवगढ़ में पांच कैंप साइट का विकास किया है। पचमढ़ी में गोल्फ कोर्स विकसित करने पर विचार चल रहा है। ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत 10 ग्रामों में हितग्राहियों द्वारा होम स्टे का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा स्थापना, महाकाल परिसर विकास योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए मध्यप्रदेश की फिल्म नीति के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ