Music

BRACKING

Loading...

गंभीर अपराधों की विवेचना मे होने बाली त्रुटियों, परिणाम एवं समाधान विषय पर पुलिस कम्युनिटी हॉल मे एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

  

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस शिवपुरी द्वार पुलिस अधिक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अति. पुलिस अधिक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन मे पुलिस कम्युनिटी हॉल में गंभीर अपराधों की विवेचना मे होने बाली त्रुटियों, परिणाम एवं समाधान विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  का आयोजन किया गया था, जिसमे जिले के समस्त थानों के अधिकारी कर्मचारियों को विवेचना के महत्वपूर्ण तथ्यों संभावित गलतियों एवं उनके समाधान, एससी एसटी अपराधों महिला उत्पीडन  संबंधी अपराधों सायबर अपराधों एवं बैंको के नाम से आम जनता के साथ हो रही धोखाधडी एवं अनावश्यक आने बाली ब्लेंक कॉल्स व विधिक सहयता  के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।
प्रशिक्षण का उद्घाटन अति. पुलिस अधिक्षक शिवपुरी व्दारा  किया गया एवं सेमिनार की विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुये उसकी महत्वता को बताया बाद थाना प्रभारी एजेके व्दारा समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता एवं उनके प्रति मानवीय दृष्टीकोण रखते हुये उनकी सुनवाई करना, उनकी रिपोर्ट लिखना एवं संभव मदद कर विवेचना के महत्वपूर्ण पहुलुओ को साझा किया । डीएसपी महिला प्रकोष्ठ श्री उमेश गर्ग व्दारा बताया गया कि महिला फरियादी के कथन महिला पुलिस अधिकारी व्दारा ही लिये जाने चाहिये एवं विवेचना किस प्रकार की जानी चाहीये पर मार्गदर्शन दिया। एफ एस एल अधिकारी श्री एच एल बरहादिया व्दारा घटना स्थल का मुआयना कैसे करें एवं घटना स्थल पर उपस्थित साक्षों को कैसे संरक्षित करें तथा एफ एस एल जांच हेतु भेजे जाने बाले ड्राफ्ट को कैसे तैयार करें एवं इस दौरान बरती जाने बाली साबधानियां पर जानकारी दी । एसबीआई के श्री संजय वर्मा व्दारा बैंक फ्रॉड के संबंध मे जानकारी दी एवं सायबर सैल प्रभारी मनीष चौहान व्दारा सायबर अपराधों एवं ट्रेसिंग के संबंध मे जानकारी दी । सेमिनार मे अति. पुलिस अधिक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया,एसडीओपी श्री उमेश गर्ग, ए डी पी ओ श्रीमती सुषमा गौतम,  एफ एस एल अधिकारी श्री एच एल बरहादिया, एसबीआई से श्री संजय वर्मा, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, सूबेदार अरुण प्रताप जादौन,  समस्त थानों से आए  आरक्षक से उपनिरीक्षक तक के  अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे ।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ