भोपाल बैरागढ़ की प्रमुख व्यापारिक संस्था थोक वस्त्र व्यवसाय संघ ने धर्मशाला के लिए भूखंड आरक्षित भूखंड पर बाउंड्री वाल का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही धर्मशाला का निर्माण शुरू हो जाएगा। धर्मशाला में करीब 25 कमरों का निर्माण कराया जाएगा एक भव्य सभागृह का निर्माण कराया जाएगा जिसमें अन्य संस्थाओं के कार्यक्रम भी हो सकेंगे। मांगलिक आयोजन के लिए भी यह सभागृह उपयोगी साबित होगा।
थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी एवं महासचिव दिनेश वाधवानी ने बताया कि सीहोर नाका क्षेत्र में संघ के पास लगभग 20 हज़ार वर्ग फुट का भूखंड था। इसे धर्मशाला के लिए आरक्षित किया गया था। कोरोना संकट के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब बाउंड्री वाल का काम पूरा हो चुका है जल्द ही धर्मशाला का निर्माण शुरू हो जाएगा। गुरुवार को संघ के संस्थापक रमेश लाल आसवानी के साथ पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। धर्मशाला का मानचित्र तैयार हो गया है इसके अनुरूप काम किया जाएगा।
साउंड ग्रुप होगा सभागृह, पार्किंग का भी प्राविधान
कपड़ा संघ के पदाधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित धर्मशाला में सभा ग्रह को साउंड प्रूफ बनाया जाएगा कमरों में फर्नीचर भी लगाया जा रहा है। धर्मशाला का निर्माण पूरा होने के बाद बाहर से आने वाले मिल मालिकों एवं व्यापारियों को प्राथमिकता से कमरे आवंटित किए जाएंगे। न्यूनतम शुल्क पर कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। धर्मशाला खाली होने पर मांगलिक आयोजन के लिए भी इससे न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। धर्मशाला के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है संघ की पुरानी धर्मशाला मिनी मार्केट क्षेत्र में है यहां पर अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन चुका है। ग्रहण का कपड़ा व्यापारी संघ 50 साल से अधिक पुराना है संघ की ओर से कारोबार के साथ सेवा कार्य भी किए जाते हैं लॉकडाउन के समय संस्था में गरीबों को भोजन वितरण एवं अनाज वितरण जैसे कार्य भी किए थे संघ की ओर से संत हिरदाराम जी की प्रेरणा से संचालित रामधन अन्न क्षेत्र समिति को भी आर्थिक सहयोग किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ