गंगाजल में मोक्ष कामना हेतु श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
बुधवार, दिसंबर 16, 2020
(व्यासाचार्य नारायण प्रसाद पाण्डेय जी )
मिस्दा-नवागढ विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगाजल में रामलाल रवि यादव- श्यामलाल यादव परिवार द्वारा उनके पिताश्री स्व.बोधीराम यादव के मोक्ष कामना (वार्षिक श्राद्ध निमित्त)हेतु संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज भव्य कलशयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथावाचक पं.नारायण प्रसाद पांडेय (कोटमीसोनार-अकलतरा वाले) आज वैदिक मंत्रों से देवताओं का आह्वान कर कथा का शुभारंभ किया।
श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम इस प्रकार हैआज दोपहर में गांव भ्रमण कलशयात्रा किया गया साथ ही देवपूजन और श्रीमद् भागवत महात्म्य का संक्षिप्त विवरण बताया गया।कल 17 को सुकदेव जन्म,परिक्षित जन्म कथा,18 को विदूर उद्धव संवाद,कपिल अवतार 19 को गजेन्द्र मोक्ष, वामनावतार,श्री राम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,20 को श्री कृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा,21 को श्री कृष्ण रासलीला, रुक्मिणी मंगल(श्री कृष्ण रूक्मणी विवाह),22 को सुदामा चरित्र, कलियुग वर्णन, परिक्षित मोक्ष व चढोत्री,23 को तुलसी वर्षा, यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति-सहस्त्रधारा से कथा का समापन होगा।24 दिसम्बर को वार्षिक श्राद्ध, ब्राह्मण भोज व प्रसाद वितरण किया जाएगा।कथा का समय सुबह 10 बजे से 12 व शाम 3 से 6 बजे तक होगा। आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती सुनीता-श्यामलाल यादव,सलाहकार राजू तिवारी, श्रीमती दुखीन बाई यादव, रामलाल रवि यादव,सुखीराम,छतराम, विशाल, विनोद,गोपाल,सम्मेलाल,दुजवा,मनराखन,मनीराम,लच्छी,महेत्तर, सहदेव,रामचरण,नितेश,शुभम,बोला,संजय सहित समस्त यादव परिवार जुटे हुए हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ