ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल में आक्सीजन के टैंक लगाए जा रहे है। पूरे परिसर में चार आक्सीजन टैंक लगाए जा रहे हैं। जिससे अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो। हालांकि अभी तक परिसर में तीन आक्सीजन टैंक लग चुके हैं। अब चौथा आक्सीजन टैंक कमलाराजा अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। इससे अस्पताल में आक्सीजन संबंधी परेशानी नहीं रहेगी। पिछले दिनों आईनोक्स कंपनी का तीसरा टैंक लगाया है। तीसरा टैंक जयारोग्य अस्पताल के कार्डियक विभाग के सामने पार्क में लगाया गया है।
जेएएच अस्पताल में आक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए आइनोक्स कंपनी द्वारा चार टैंक लगाए जाने हैं। जिसमें से तीन टैंक अभी लग चुके हैं जबकि चौथा टैंक 15 दिसंबर तक कमलाराजा अस्पताल में लगेगा। जिससे पूरे केआरएच में आक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। जिससे सिलेंडर उठाने धरने की समस्या से राहत मिलेगी। अस्पताल में सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम की लाइन पहले ही बिछ चुकी है।

0 टिप्पणियाँ