शिवपुरी जिले के थाना गोवर्धन मे दिनांक 14/12 /2020 को ग्राम गाजीगढ़ में एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी रिपोर्ट पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमान राजेश सिंह चंदेल ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पोहरी श्री निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना गोवर्धन में पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की गई । थाना गोवर्धन पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना को घटित करने वाले आरोपी ग्राम गाजी गढ़ में है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी गोवर्धन एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी के शामिल होने की बात सामने आई जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया उक्त आरोपियों ने पूछताछ में घटना को गठित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों को गिरफ्तारी की कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

0 टिप्पणियाँ