ग्वालियर, प्रतिनिधि। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आगजनी के दाैरान मरीजाें की जान बचाने वाले जयाराेग्य अस्पताल के डाक्टर एवं स्टाफ रविवार की सुबह जयविलास पैलेस पहुंचे। जहां पर राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने सभी का सम्मान किया।
जयाराेग्य अस्पताल परिसर में बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में काेराेना मरीजाें काे भर्ती किया जा रहा है। पिछले दिनाें यहां पर आग लग गई थी। इस दाैरान अस्पताल के डाक्टर, नर्स एवं सिक्युरिटी स्टाफ ने साहस का परिचय देते हुए मरीजाें की जान बचाई थी। राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने रविवार काे जयविलास पैलेस पहुंचे जेएएच अधीक्षक डा आरकेएस धाकड़ ,डा आेपी जाटव, डा नीलिमा सिंह, डा प्रेरणा शर्मा, डा कपिल अहिरवार, डा फिराेज आदिल, डा सुरेश जेदी, नर्स दीपिका, टीनू कछारिया एवं सिक्युरिटी इंचार्ज परवेज खान का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।
इंटरनेट मीडिया पर ट्राेलः जयविलास पैलेस में हुए सम्मान पर कुछ लाेगाें ने इंटरनेट मीडिया पर ट्राेल भी किया है। जिसमें लाेगाें ने कमेंट किया है कि काेराेना वरियर्स काे क्या अब घर-घर जाकर सम्मान लेना हाेगा। क्याेंकि सम्मान ताे जाकर दिया जाता है। यदि अस्पताल का निरीक्षण तय था ताे वहां पर ही सम्मान कर देते।
सिंधिया ने किया निरीक्षणः राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने दाेपहर तीन बजे जयाराेग्य अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दाैरान उन्हाेंने एक हजार बिस्तर के अस्पताल के निर्माण की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली है। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन से अन्य व्यवस्थाआें पर भी चर्चा की है। इस दाैरान डाक्टराें ने अपनी मांगे आैर समस्याएं भी सिधिंया के समक्ष रखी हैं।

0 टिप्पणियाँ