मुरैना! मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट सर्राफा बाजार के प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी (मुरैना) श्री आर एस बाखना ने पुजारी कुलदीप शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब चाहा है कि आपके द्वारा गत रविवार 12 दिसंबर को मंदिर के अनउपयोगी सामान को बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाजार में बेचने कैसे भेज दिया! श्री बाखना ने नोटिस में उल्लेख किया है कि आपके द्वारा उक्त कृत्य की जानकारी मुझे व्हाइटस अप के माध्यम से प्राप्त हुई थी! इस पर मेरे द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आपको दूरभाष पर निदर्शित कर एवं कार्यालीन कर्मचारी को भेजकर सभी सामग्री को पुनः मंदिर परिसर में रखवाया गया है! आपके द्वारा उक्त सामग्री को किस अधिकार एवं किसकी अनुमति से बाजार में बिक्रय हेतु भेजा गया तथा आपके द्वारा मंदिर श्री बिहारी जी महाराज पंचायती ट्रस्ट की सम्पति को क्षति पहुंचाने के लिए उक्त कृत्य किया गया है! क्यों न आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावे! चार दिन के अन्दर मेरे समक्ष जवाब प्रस्तुत करें, अन्यथा आपके विरुद्ध एक पक्षिय कार्यवाही की जायेगी!
उल्लेखनीय है कि गत रविवार को सोशल मीडिया पर एक साथ कई वीडियोज वायरल हो गये थे जिसमें मंदिर श्री बिहारी जी से हजारों रुपयों का अनउपयोगी कबाड़ा चार पहिये ठेले पर लादकर चोरी छुपे पालिका बाजार में कबाड़े की दूकान पर बिकने के लिए पुजारी ने भेजा था! वीडियोज वायरल होते मंदिर के हजारों भक्तों व प्रशासन में हड़कंप मच गया! माननीय मप्र उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त मंदिर प्रशासक एवं एसडीएम (मुरैना) भारी व्यस्त हुये भी श्री बाखना ने तत्काल कदम उठाते हुये ट्रस्ट को होने वाली क्षति को रोका!उल्लेखनीय है कि मंदिर संपति को हड़पने के प्रयास में पुजारी पर 420 का एक मुकद्दमा धोखाधड़ी और अन्य का मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है! इसके अलावा भी भक्त द्वारा चढ़ाये गये एक चांदी के कलश को हड़पने का आरोप भी दो वर्ष पूर्व सामने आया था! बहरहाल प्रशासक के इस कदम की मुरैना में चहुंऔर तारीफ की जा रही है एवं भगवान श्री बिहारी जी महाराज के हजारों भक्तों ने प्रशासक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ