Music

BRACKING

Loading...

सड़क पर हाई स्पीड से दौड़ रही एक लग्जरी एसयूवी कार ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार युवक 20 फुट ऊपर हवा में उछला

 


भोपाल। राजधानी के रातीबड़ इलाके में हिट एंड रन जैसा मामला सामने आया है। सड़क पर हाई स्पीड से दौड़ रही एक लग्जरी एसयूवी कार ने सामने जा रही बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हुई। दोनों रिश्ते में भाई हैं। टक्कर इतनी जोर से मारी गई कि बाइक सवार युवक 20 फुट ऊपर हवा में उछल गया। एसयूवी सवार हादसे के बाद मजदूरों की मदद के लिए घटनास्थल पर नहीं रोका बल्कि पीछे से आ रही है उसकी दूसरी कार में बैठकर फरार हो गया।



कार ने मां-बेटे को किया घायल 

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि SUV सामान्य से काफी तेज स्पीड में आई और उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक में दूसरी गाड़ी को टक्कर मारी। दूसरी गाड़ी में एक महिला और उसका बेटा सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

20 फुट तक उछाल फेंका एसयूवी ने 

एसयूवी की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई 20 फीट ऊपर तक उछले और सड़क पर आ गिरे। वहीं तीसरे भाई बृजमोहन बाइक समेत करीब 50 फीट दूर तक घिसट गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

घटना स्थल के पास ही स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में घटना का लाइव वीडियो कैद हो गया है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है आरोपी पीछे से आ रही दूसरी कार में बैठकर फरार हो गया।

मजदूरी करते थे भाई

हादसे में मृतक दोनों सगे भाई थे, वहीं एक और घायल भाई उनका चचेरा भाई था। भोपाल में सभी मजदूरी का काम करते थे। घटना होने से पहले भी वह मजदूरी करने के लिए ही जा रहे थे। उसी दौरान यह भयानक एक्सीडेंट हुआ और दो सगे भाइयों ने अपनी जान गवा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ