शिवपुरी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 30 जनवरी को दोपहर 01.30 बजे सागर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 20 लाख किसानों के बैंक खातों में 400 करोड़ रूपए राशि का वितरण करेंगे। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को दिए गए हैं हैं।
जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग एक हजार हितग्राही, विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पॉच सौ हितग्राही एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 250 हितग्राही शामिल होंगे। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अधिक से अधिक हितग्राहियों का www.mp.mygov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिले की सभी जनपद पंचायतों में एवं ग्राम पंचायत स्तर पर टीवी के माध्यम से लाईव प्रसारण हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री चैहान को लाईव सुनने के लिए आमजन वेबलिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents/ के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ