बिर्रा में डी एम एफ मद से किसानों को नि: शुल्क स्पेयर वितरण किया गया
मंगलवार, जनवरी 19, 2021
बिर्रा- जिला खनिज न्यास (डी एम एफ) मद के तहत बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत बिर्रा में किसानों को बैटरी चालित स्पेयर का नि:शुल्क वितरण किया गया। साथ ही जैविक केंचुआ खाद 30 किलो के हिसाब से ₹300 नगद में एवं पीएसबी लिक्विड (2.50 एम एल) का डिब्बा वितरण किया गया। इस अवसर पर एडीओ बिर्रा क्षेत्र सीएस सांडे ने किसानों को बताया कि सरकार की योजना के तहत आप सभी किसानों को बैटरी चलित स्पेयर का नि: शुल्क वितरण किया जा रहा है। आज जो लाभान्वित हुए हैं उन किसानों को 30 किलो का केचुआ जैविक खाद के साथ में 2.50 एम एल का पीएसबी लिक्विड दो डिब्बा नगद राशि में प्रदान किया गया । इस अवसर पर पूर्व जमींदार लाल रेवतीरमण सिंह ने किसानों को कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के हित में काम कर रही है अतः आप सभी किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
वही जनपद सदस्य व सभापति श्रीमती पीलीबाई साहू ने भी सभी किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की बात कही आज इस वितरण समारोह में मीडिया प्रभारी जितेंद्र तिवारी,छोटू बाबा,एकांश पटेल,एकादशिया साहू, महेंद्र पाल बंजारे, गोपाल बंजारे, कृषि विस्तार अधिकारी जी आर छात्रे, केसी पंकज, बीआर सारथी, प्रदीप कश्यप, नंदकुमार देवांगन,गुलाब चंद तिवारी,तिहारू साहू,पूरन पटेल,शिवप्रसाद साहू,सरोज सहित किसान बंधु उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ