Music

BRACKING

Loading...

कांग्रेस की बैठक में नेताओं के साथ जमकर मारपीट हुई



 मंदसौर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की बैठक के दौरान पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद नहीं हुआ बल्कि जमकर मारपीट हुई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को दखल देना पड़ा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने पर 8 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


खबर यह भी है कि हंगामा तब शुरू हुआ, जब शहर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष खलील शेख ने खुद पर दर्ज हुए एक मामले में पर्यवेक्षक बटुक शंकर जोशी की उपस्थिति में ही पूर्व मंत्री के लोगों पर मामला दर्ज करवाने के आरोप लगाए। वहीं, सोमिल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। सोमिल का कहना है कि उन्होंने बीच-बचाव कर सिर्फ झगड़ा रोकने का प्रयास किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ