Music

BRACKING

Loading...

आज फिर बातचीत की टेबल पर सरकार और किसान, दिल्ली में राहुल करेंगे हल्ला बोल

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी को लेकर जारी विवाद के बीच आज एक बार फिर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत होनी है. विज्ञान भवन में दोनों पक्षों में होने वाली ये नौवें दौर की बातचीत है, ऐसे में हर किसी की इसी पर नज़र है. दूसरी ओर किसानों के मसले पर ही आज कांग्रेस हल्ला बोल करेगी, दिल्ली में जिसकी अगुवाई खुद राहुल गांधी करेंगे.





सुप्रीम कोर्ट की कमेटी पर विवाद जारी

 

सरकार-किसानों के बीच ये बैठक सुप्रीम कोर्ट के कमेटी गठन के बाद हो रही है. सर्वोच्च अदालत ने मुद्दा ना सुलझने पर नाराजगी व्यक्त की थी, कमेटी का गठन किया था और कानून के लागू होने पर रोक लगा दी थी. हालांकि, अदालत ने जो कमेटी बनाई उनमें से एक ने भूपिंदर सिंह मान ने खुद को कमेटी से हटा लिया और किसानों का समर्थन किया.  

कांग्रेस का हल्ला बोल

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में आज कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस की ओर से सभी जिला हेडक्वार्टर में जन आंदोलन के नाम पर प्रदर्शन किया जाएगा. दिल्ली में इसकी कमान राहुल गांधी के हाथ में होगी. राहुल गांधी लंबे वक्त के बाद विदेश से लौटे हैं, बीते दिन उन्होंने तमिलनाडु का दौरा किया था.

सरकार और किसानों के बीच बातचीत

किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच आज नौवें दौर की चर्चा होनी है. पिछली कई बैठकों मे सरकार की ओर से किसानों की अधिकतर बातों को मान लिया गया था, हालांकि किसान संगठन पूरी तरह से तीनों कानूनों की वापसी चाहते हैं. यही कारण रहा कि बात आगे नहीं बढ़ी. लेकिन अब ये बातचीत सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के बाद हो रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ