Music

BRACKING

Loading...

आबकारी विभाग ने जारी की अपील : अवैध मदिरा के सेवन से बचें, अवैध मदिरा विक्रय की सूचना दें





शिवपुरी - विगत दिवस अवैध जहरीली शराब पीने से मुरैना जिले और इससे पूर्व में उज्जैन जिले में जनहानि हुई है। इस संबंध में जिले में भी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जाए और अवैध मदिरा के विक्रय को रोका जाए।

इसे ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा मदिरा उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मदिरा का क्रय शासकीय मदिरा दुकानों से करें। जिससे अवैध जहरीली शराब के सेवन से होने वाली जनहानि की अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा है कि यदि जिले में किसी भी क्षेत्र में अवैध मदिरा का विक्रय किसी भी व्यक्ति के संज्ञान में आता है तो जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 07492-234151 पर सूचित करें, जिससे अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी रूप से रोकथाम लगाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ