अक्सर जीत उन्हीं की होती है जिन्हें हारने का डर नहीं होता- जितेन्द्र तिवारी
शुक्रवार, जनवरी 15, 2021
( बोरसी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ)
बिर्रा- जय बजरंग दल कबड्डी एवं जय मां गौटिनदाई कबड्डी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित जितेंद्र तिवारी (मीडिया प्रभारी) सरपंच श्रीमती भारती चंद्रा की उपस्थिति में फीता काटकर एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि अक्सर जीत उन्हीं की होती है जिन्हें हारने का डर नहीं होता । खेल से शरीर में फुर्ती आती है मन शुद्ध रहता है । हमेशा खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए साथ ही उन्होंने सभी टीम से अपेक्षा रखी कि भाईचारा के साथ खेल को खेलें । सरपंच श्रीमती भारती चंद्रा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह से खेल प्रतियोगिता आयोजित होने पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। इसके लिए आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई दी।
शुभारंभ अवसर पर जय बजरंग दल कबड्डी टीम बोरसी और समिति कबड्डी टीम के बीच उद्घघाटन मुकाबला हुआ। जिसमें समिति टीम ने जीत हासिल किया। इस अवसर पर उपसरपंच गोविंद आजाद धन्नु चंद्रा (सरपंच प्रतिनिधि), एकांश पटेल (पत्रकार), रोशन चंद्रा ,मितेश चंद्रा, श्रीमती सोन कुंवर, ओमकार चंद्रा, धनेश्वर आजाद, सुखनंदन खुटे, शिव चंद्रा, राकेश चंद्रा, समय सिंह यादव, सुशील चंद्रा, विजय चंद्रा, नीतिश चंद्रा, लोकेश चंद्रा, अमर चंद्रा, धनेश्वर, नूतन, शत्रुघ्न, सूर्यकांत, कुशल मांझी, गजालल चंद्रा, जगर, विजय, दिनेश चंद्रा, लोकेश चंद्रा, रूपेश चंद्रा, सूरज चंद्रा, लखेश्वर, रतिराम, संदीप,नरेश सहित आयोजन समिति के सदस्य व पंच गण उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 10001रुपए, द्वितीय पुरस्कार 7001₹, तृतीय पुरस्कार 5001₹, चतुर्थ पुरस्कार 3001 ₹ के साथ सभी में शील्ड गजालाल चंद्रा द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राकेश चंद्रा व डॉ सूर्यकांत चंद्रा ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ