Music

BRACKING

Loading...

कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

 

जैजैपुर - छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी से व्याप्त गंभीर अव्यवस्था और कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज जैजैपुर विधानसभा में भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धान खरीदी में हो रही अव्यवस्था तथा धान के भुगतान को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैये से छत्तीसगढ़ के किसानों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले तो सरकार द्वारा लगातार 2 वर्षों से धान की खरीदी विलंब से शुरू की जा रही है। खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का आलम है। बारदाने की कमी सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के बहाने किसानों को परेशान किया जा रहा है। अपने वादे के मुताबिक धान की कीमत 2500 रु क्विन्टल की दर से भुगतान करने में सरकार अभी तक असफल रही है। पिछले वर्ष की अंतर की राशि की किश्तें अभी तक बकाया है। इस वर्ष का समर्थन मूल्य से भुगतान तक अभी तक किसानों के खाते में नियमित रूप से नही किया जा रहा है। इस वर्ष के अंतर की राशि सरकार कब तक दे पायेगी इसको लेकर संशय की स्थिति है।  धान खरीदी में विलंब के कारण सुखत का नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। मौसम की खराबी से भी किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अनेक सोसाइटियों में किसानों के नाम पंजीयन सूची से जबरन काटे गये हैं। गिरदावरी के नाम पर किसानों के रकबे में औसतन 15 फीसदी तक कि कटौती की गई है। धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नही होने से जाम की स्थिति है। धान खरीदी प्रदेश में अंतिम चरण में है जबकि अभी तक केवल 50-60 फीसदी धान की ही खरीदी हो सकी है। सरकार किसानों के मुद्दों पर हर मोर्चों पर विफल रही है।कांग्रेस के नेता अपनी सरकार की नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव के पूर्व यह कहा था कि किसानों से जो वादे वो कर रहे हैं उसके लिये पैसा कहां से आएगा इसका भी पूरा हिसाब किताब उन्होंने लगा लिया है। गंगाजल हाथ मे लेकर कसम खाई थी कि 2500 रु से भुगतान करेंगे। 2 वर्ष का पिछला बकाया बोनस तत्काल देंगे। सभी किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करेंगे। एक एक दाना धान खरीदेंगे जैसे तमाम वादों की हवा 2 सालों में निकल चुकी है। सरकार 25000 करोड़ के नये कर्ज प्रदेश की जनता पर अब तक लाद चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अब शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सौदागरों की शरण स्थली बन चुका है। जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया  ने कहा कि सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ चुका है। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम बन चुका है। आज जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विधानसभा में 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में  प्रभारी गगन जयपुरिया,सहप्रभारी गोपी सिंह ठाकुर व सोनसाय देवांगन    व हरनारायण यादव, नीलकंठ सोनी सोनू जायसवाल,विशाल सराफ,आलेख दुबे,कीर्तन चंद्रा, सुखदेव खुँटे संजू चंद्रा,परमानंद पटेल,बबलू मैत्री,चेतन महंत, गोपी सिंह ठाकुर सोनसाय देवांगन,मोहन मती साहू सुखमति साहू,  घसिया राम यादव नरसिंह साहू,भूषण चंद्रा,अमृतलाल साहू,दिनेश गबेल, नीलकंठ सोनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ