बिर्रा :- बिर्रा क्षेत्र के ज्यादातर ट्रांसफार्मरों के जंक्शन बाक्स खुले पड़े हुए हैं, जबकि अस्त-व्यस्त बिजली तार व खुले ग्रीफ से दुर्घटना का आशंका बनी हुई है
विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी इस ओर ध्यान देने रूचि नहीं ले रहे हैं।विभागीय उदासीनता का खामियाजा कभी आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
बम्हनीडीह-बिर्रा विद्युत संभाग अंतर्गत
पटेल मोहल्ला,देवरानी,देवरहा,बसंतपुर,सिलादेही,गत्वा,तालदेवरी,बोरसी सहित अन्य जगहों में सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से ज्यादा ट्रांसफार्मर के जंक्शन बाक्स खुले हुए हैं, जबकि इसके पास का बिजली तार भी अस्त-व्यस्त है। इसके अलावा कई जगहों के खुले ग्रीफ दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। विद्युत कंपनी के कर्मचारियों ने यहां ट्रांसफार्मर तो लगा दिया है, लेकिन नियमित देखरेख करने रूचि नहीं ली जा रही है।
जंक्शन बाक्स के बंद नहीं होने से लोगों की जान सांसत में है, क्योंकि अधिकांश जगहों में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास से लोग आवागमन करते हैं। जबकि इन्हीं ट्रांसफार्मरों के आसपास कई तरह की दुकानें हैं, जहां हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। बारिश में इन खुले ट्रांसफार्मर व जंक्शन से करंट का खतरा और बढ़ गया है।
*विघुत विभाग कि लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बेजुबान जानवर*
विघुत विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही का खमियाजा बेजुबान जानवरों को अपनी जान गंवाकर भुगतान पड़ रहा है,आज सुबह सिलादेही रोड पर पटेल मोहल्ले में स्थित ट्रांसफॉर्मर के करंट कि चपेट में आकर बेजुबान बकरा कि मौत हो गई जिसका पंच श्यामलाल पटेल,सम्मेलाल यादव,रामकुमार सहित स्थानीय लोगों ने अंतिम संस्कार किया।
वहीं मुहल्लेवासी का कहना है विघुत विभाग के कर्मचारियों को कई बार ट्रांसफार्मर के जंक्शन बाक्स को बंद करने,बिजली के तार अस्त-व्यस्त हैं उसे ठीक करने को बोल गया है लेकिन उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता,हमारे भी छोटे-छोटे बच्चे हैं जिससे हमेशा अनहोनी का डर बना रहता है।


0 टिप्पणियाँ