शिवपुरी, नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा सतनवाडा में स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस 12 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। युवा सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती ने युवाओं को सम्बोधित किया।
इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में डाॅ.अजीत राणा, श्रीमती पूनम चैधरी, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री अमोलक चैधरी व प्राचार्य श्री अमन चैधरी, कार्यक्रम संयोजक श्री चन्दन सिंह धाकड, श्री वीरेन्द्रसिंह रावत, एनवायव्ही कु.संगीता सत्यावत, सौरभ भार्गव, कार्यकम अध्यक्ष जिला युवा समन्वयक बिनोद चतुर्वेदी उपस्थित थे।
पूर्व विधायक श्री भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने अपने युवाकाल में ही शिकागो में ओजस्वी भाषण देकर देश एवं विदेश के विचारकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी देश व विदेश के युवाओं के प्रेरणाप्रद है। उन्हाने युवाओं को देश का मुख्य कर्णधार बतलाया है और उनके विचार से युवा यदि जागरूक होकर देश के बारे में सोचे तो अवश्य ही हमारा देश विश्व का गुरू बना रह सकता है। श्री प्रहलाद भारती ने युवाओं से आव्हान किया कि वह कम से कम एक सामाजिक कार्य हाथ में लेकर देश के विकास में अपना योगदान दें। श्री भारती ने कहा कि हमें हमेशा सपने बडे देखना चाहिये व सपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु देखना चाहिए।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री एस.एन.जयन्त ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह की जानकारी देते हुये कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत में 12 से 19 जनवरी 2021 तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा भी 12 से 19 जनवरी तक जिले के विभिन्न ग्रामों में युवा मण्डलो के माध्यम से कार्यकमों का आयोजन किया जाएगा। श्री जयन्त ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र अपने छोटे-छोटे कार्यकमों के माध्यम से ग्राम के युव

0 टिप्पणियाँ