Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी: रिटायर लिपिक ने डीएफओ पर पेट्रोल छिड़ककर जान लेने की कोशिश की

 






शिवपुरी - शिवपुरी जिले के ग्वालियर बायपास पर स्थित डीएफओ कार्यालय में आज उस समय हंगामा मच गया |जब एक रिटायर लिपिक ने डीएफओ की कार को रोककर उस पर पेट्रोल छिड़कते हुए कहा, कि आज वह उनकी जान ले लेगा यही नहीं, रिटायर लिपिक ने खुद पर भी पेट्रोल छिड़क लिया |फिर कोयले से आग लगाने की कोशिश की  गनीमत यह रही कि मौके पर कार चालक व अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उसे पकड़ कर पुलिस को सूचित किया इसके बाद मौके पर एसडीओपी सुधीर कुशवा, टीआई बादाम यादव ,संतोष दुबे मौके पर पहुंचे |

जानकारी के अनुसार रिटायरमेंट के बाद उक्त कर्मचारी कैलाश भार्गव बढ़े हुए वेतन के रुपए और पेंशन सहित अन्य राशि की मांग कर रहा है |जबकि नियम अनुसार उसे यह राशि नहीं दी जा सकती| इस बात की पुष्टि खुद डीएफओ ललित भारतीय ने की ,जबकि कार्यालय का अन्य स्टाफ भी यही बात कहते हुए नजर आया |जानकारी के अनुसार कर्मचारी जिस महीने में रिटायर हुआ उसके कुछ महीने बाद ही वेतन मान बढ़ाया गया| पेंशन भी इसलिए बड़ी जिसका लाभ कैलाश के बाद रिटायर साथी ले रहे हैं |लेकिन कैलाश तकनीकी रूप से पात्र नहीं है ऐसा बड़ा अधिकारी कह रहे हैं जबकि कैलाश लंबे समय से इसी जिद पर अड़ा है कि ,उसे भी अन्य साथियों की तरह बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाए| इसी विषय को लेकर आज उसने डीएफओ की जान लेने एवं खुद भी जान देने की बात सरेआम कहीं| उसका कहना है कि भले ही उसे गिरफ्तार कर लो पर वह जब भी छूट कर आएगा वह अपनी जान दे देगा|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ