शिवपुरी- पॉपुलर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति केबीसी जैसे शो में पैसे जीतने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी हो रही है| कभी रियल्टी शो कभी लॉटरी वाली स्कीम के नाम पर हाई प्रोफाइल शातिर लुटेरे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं |शिवपुरी में रहने वाले एक युवक हाई प्रोफाइल ऑनलाइन लुटेरों का शिकार बना है|
शिवपुरी जिले के पोहरी रोड निवासी कप्तान सिंह रावत के पास एक दिन मैसेज आया कि आपकी केबीसी की लॉटरी 2500000 रुपए निकली है| कप्तान का परिवार इस खबर से खुशी से झूम उठा |अब कप्तान उस दिन का इंतजार करने लगा जब उनके बैंक खाते में 25लाख ट्रांसफर होने वाले थे| लेकिन मैसेज करने वालों ने कप्तान के सामने एक शर्त रखी शर्त यह थी कि इनाम जीतने से पहले उन्हें कुछ रकम अलग-अलग बैंक खातों में डालनी होगी| कप्तान को इस अनहोनी का अहसास तक नहीं हुआ कि 25लाख रुपए की आस में उनसे ₹280000 की ठगी की जा रही है दरअसल ऑनलाइन ठगों ने कौन बनेगा करोड़पति के एडिट किए शो के वीडियो व्हाट्सएप से कप्तान के पास मैसेज भेजे थे यह सब इसलिए किया गया ताकि कप्तान को भरोसा हो जाए की लॉटरी केबीसी प्रोग्राम के जरिए ही भेजी जा रही है
उक्त घटना में कप्तान से अलग-अलग खाते नंबर में राशि डलवाई गई है जब कप्तान को पता चला कि केबीसी से आने वाले सभी मैसेज फर्जी थे तब तक यह ठगी का शिकार हो चुके थे |


0 टिप्पणियाँ