भोपाल - मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा |बीते 7 दिनों से तीव्र शीतलहर का कहर जारी है |प्रदेश के 15 जिलों में शीतलहर के कारण रात का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है |मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ,अगले 24 घंटों में यह हालत और खराब होंगे |मध्यप्रदेश के जबलपुर शिवनी और बालाघाट में ठंड का कर्फ्यू लगेगा जबकि 16 जिले शीतलहर की चपेट में आ जाएंगे
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश में ठंड का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। इसमें बालाघाट, जबलपुर और सिवनी में कहीं-कहीं तीव्र शीतलहर चल सकती है, जबकि चंबल संभाग के जिलों और रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, रायसेन, होशंगाबाद, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना और दतिया में कहीं-कहीं शीतलहर चलेगी। इसके अलावा मंडला, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ में दिन शीतल रहेंगे। मौसम विभाग ने इसके साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने की आशंका जताई है।

0 टिप्पणियाँ