Music

BRACKING

Loading...

हत्या के प्रयास के मामले में फरार 3000 रू के ईनामी आरोपी गिरफ्तार


 


शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. मनीष जादौन द्वारा थाने के अपराध क्रमांक 31/20 धारा-323, 324, 294, 505, 307, 34 भादवि में लगभग 1 साल से फरार चल रहे 3000 रू ईनामी आरोपी को ग्राम पतारा में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। 


उक्त कार्यवही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. मनीष जादौन एवं उनकी पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवही रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ