भोपाल - मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय ने 4 सीनियर आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना कर दी है
इनमें से दो अजय शर्मा एवं राजीव टंडन को मुख्यमंत्री ने सबसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट दिए हैं। अजय शर्मा को EOW और राजीव टंडन को लोकायुक्त दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में EOW का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में भी होता है। कमलनाथ कंपनी के खिलाफ EOW के पास पहले से ही फाइल मौजूद है।
मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दो सीनियर आईपीएस अफसर 1984 बैच के संजय चौधरी और 1986 बैच के संजय राणा 31 जनवरी को रिटायर हो गए हैं। संजय चौधरी डीजी जेल और संजय राणा डीजी लोकायुक्त थे। चौधरी और राणा के रिटायर होने के बाद महानिदेशक (DG) के दो पद खाली होने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और ADG जेल सुधीर शाही को प्रमोट को महानिदेशक के पद पर प्रमोट किया गया है।
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक लोकायुक्त डीजी के अहम पद पर राजीव टंडन को भेजा गया है, जबकि उनकी जगह ईओडब्ल्यू का प्रभार अजय शर्मा को सौंपा गया है। शर्मा अब तक एडीजी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन थे।


0 टिप्पणियाँ