शिवपुरी - पोहरी के ग्राम भटनावर में एक आदिवासी लड़की के साथ रेप की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है| जानकारी के अनुसार भटनावर निवासी वर्षा आदिवासी अपने घर के पास बने रमाकांत दीक्षित के खेत में अपनी बकरियां लेने गई थी आस पास कोई नहीं था |तभी वहां विपिन दीक्षित आ गया और युवती के पास आकर बुरी नियत से दोनों हाथ पकड़ लिए और युवती को खींचकर रमाकांत दीक्षित के सरसों के खेत में ले गया जहां उसके साथ कुकृत्य करने की कोशिश करने लगा |घबराकर युवती चिल्लाई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा| और कहने लगा कि जिसे बुलाना है बुला ले और वहां से भाग गया |युवती की आवाज सुनकर युवती का भाई और मां वहां आ गए, फिर युवती ने उन्हें सारी बात बताई | युवती अपनी मां के साथ थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है |
0 टिप्पणियाँ