Music

BRACKING

Loading...

ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते हुए विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल


 शिवपुरी-  शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है |इस वीडियो में वह ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं| हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो कब का है
बता दें कि विधायक वीरेंद्र रघुवंशी अपने क्षेत्र के दौरे पर गए हुए थे इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी के तहत काम न मिलने की शिकायत की और सरपंच द्वारा अपनी मनमानी के बारे में भी विधायक जी को बताया विधायक जी ने कहा कि आप लोग एक सूची बनाकर सरपंच को दे दीजिए वह काम की स्वीकृति दिला देंगे इस बात पर एक ग्रामीण ने कहा कि सरपंच द्वारा मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है और इतना ही नहीं फर्जी खाते तैयार कर शासकीय राशि निकाली जा रही है ग्रामीणों ने कहा कि उनकी इस समस्या का निराकरण करवाइए जिस पर विधायक रघुवंशी भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे इतना ही नहीं जो ग्रामीण शिकायत कर रहे थे उनको भी उस स्थल से भगाने का प्रयास किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ