Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि वितरण कार्यक्रम 23 मार्च को



शिवपुरी - मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि वितरण कार्यक्रम 23 मार्च को दोपहर 01 बजे से आयोजित होगा। जिसमे लगभग 17 लाख किसानों को 340 करोड़ रूपए का वितरण एवं लगभग 30 लाख किसानों को राहत राशि की द्वितीय किस्त के अंतर्गत लगभग 1530 करोड़ का वितरण सिंगल क्लिक से वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मिंटो हाॅल भोपाल से किया जाएगा। हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन www.mp.mygov.in पर व प्राप्त वेव कॉस्ट लिंक https://webcast.gov.in/mplcmevents के माध्यम से होगा।

डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि राशि वितरण कार्यक्रम में जनभागीदारी सुनिश्चित कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तर पर 1000 हितग्राहियों, ब्लॉक स्तर पर 500 हितग्राहियों एवं पचायत स्तर पर 250 हितग्राहियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसएडीओ, आरएईओ संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण करायेगें। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों को नियुक्त कर दायित्व निर्धारित किए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ