Music

BRACKING

Loading...

सीसीटीव्ही फुटेज की सहायता से गुमशुदा बालक को 26 घण्टे में किया दस्त्याब



 


शिवपुरी  - फरियादी ने थाना कोतवाली अंतर्गत आकर बताया कि गांधी कोलोनी निवासी नाबालिग बालक बुधवार की सुबह से लापता हो गया है। जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुँच कर पूछताछ की और सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण भूरिया के नेतृत्व में एक सीसीटीव्ही फुटेज में बच्चा लोअर बनियान में एक कार के पीछे दिखाई दिया, कोतवाली पुलिस ने 26 घंटे की कड़ी मशक्कत एवं सीसीटीव्ही फुटेज की सहायता से नाबालिग बच्चे को सकुशल पोहरी रोड स्थित एक होटल के पास से ढूंढ लिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि रात भर हमने चैकिंग के साथ हर जगह के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले और और सुबह हमारी पुलिस टीम ने बालक को सकुशल ढूंढ निकाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ