Music

BRACKING

Loading...

सतना में 4 करोड़ की लूट:पूर्व मंत्री बृजेंद्रनाथ पाठक के भाई के फार्म हाउस पर केयर टेकर को बंधक बनाया; 3 करोड़ नकदी और 3 किलो सोने के जेवरात ले गए


सतना में 4 करोड़ की लूट:पूर्व मंत्री बृजेंद्रनाथ पाठक के भाई के फार्म हाउस पर केयर टेकर को बंधक बनाया; 3 करोड़ नकदी और 3 किलो सोने के जेवरात ले गए



आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे पाठक परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पिछले दिनों फार्म हाउस से हटाया गया गार्ड भी संदेह के घेरे में है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

सतना में एक फार्म हाउस पर बड़ी लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने केयर टेयर को पीटकर बंधक बना लिया। इसके बाद फार्म हाउस से 3 करोड़ रुपए नकदी और 3 किलो सोने के जेवर अपने साथ ले गए। फार्म हाउस पूर्व मंत्री स्व. बृजेंद्रनाथ पाठक के भाई और डॉक्टर राजीव पाठक का है। राजीव पाठक का सतना शहर में नर्सिंग होम भी है। शहर के समीप हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। एसपी धर्मवीर सिंह यादव खुद मौका मुआयना करने पहुंचे। एसपी ने वारदात की पुष्टि की है।

डॉ. राजीव पाठक के पिता श्रवण पाठक खदान कारोबारी हैं। कुछ दिन पहले श्रवण पाठक सतना शहर में चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित अपने निवास से सगमनिया के भनजुना रोड स्थित शिवपुरवा मदरेह फार्म हाउस पर रहने चले गए थे। वहां कुछ निर्माण कार्य भी वे करवा रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपए नकद और 3 किलो सोने के जेवरात भी यहां रखे थे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद श्रवण पाठक वापस चाणक्यपुरी स्थित घर आ गए थे, लेकिन रकम और जेवरात वहीं छोड़ आए।

इसी बीच मंगलवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। फार्म हाउस में सिर्फ चौकीदार था। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए नकदी और सोना लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी धर्मवीर सिंह यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे।

 परिवार के करीबी पर शक 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ