Music

BRACKING

Loading...

7 बसों में अचानक लगी आग; 3 घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, तब तक खाक हो गई बसें, एक करोड़ का नुकसान

दमोह बस स्टैंड धधक उठा:7 बसों में अचानक लगी आग; 3 घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, तब तक खाक हो गई बसें, एक करोड़ का नुकसान



 दमोह के सरकारी बस स्टैंड पर अचानक लगी आग में 7 बसें जलकर खाक हो गई हैं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। लेकिन तब तक बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। बसों की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना बुधवार-गुरुवार की रात करीब 2 बजे की है।
आगजनी की घटना देख बस स्टैंड पर खड़ी अन्य बसों को आनन-फानन में हटाया गया। वरना अन्य बसें भी आग की चपेट में आ सकती थी। आगजनी में बस मालिकों को करीब एक करोड़ से अधिक के नुकसान की बात सामने आ रही है। CSP अभिषेक तिवारी ने बताया कि बस स्टैंड पर खड़ी बसों में अचानक आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया है। 7 बसें जली हैं। आग किन कारणों से लगी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
  • एमपी-41 एमएन-0786 मालिक प्रतिभा जैन
  • एमपी-13 पी-1178 मालिक खेमचंद जैन
  • एमपी-41 पी-0644 मालिक प्रतिभा जैन
  • एमपी-41 एमक्यू-0786 मालिक अमजद खान
  • एमपी-41 पी-0209 अमजद खान
  • एमपी-15 पीए-0180 मालिक महरूनिशा
  • एमपी-10 पी-0577 मालिक तनमय जैन
मे री गाड़ी रात में दमोह हाॅल्ट होती है, कुएं के पास बस खड़ी थी मैं बस में ही सो रहा था, पुलिस वालों ने उठाया तो देखा बसों में आग लगी है, मैंने अपनी गाड़ी को दूर ले जाकर खड़ा किया, इसके बाद वहां खड़ी 30 बसों को बस स्टैंड के बाहर खड़ा किया, क्याेंकि बस स्टैंड पर उस समय कोई ड्राइवर नहीं था। पुलिस वालों की मदद से बसों को आग वाले स्थान से दूर ले गए।
मे री नाइट ड्यूटी थी, रात के 2 बजे थे, बस स्टैंड के सामने चाय की दुकान पर खड़ा था कि चाय दुकानदार इमरान ने आकर बताया कि बस के ऊपर आग जल रही है, मैंने जाकर देखा तो जो सात बसें जली हैं उनमें तीसरे नंबर की बस में ऊपर आग लगी थी, तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी। एक बस कटनी नंबर खड़ी थी, जिसमें एक बुजुर्ग सो रहा था, जिसे जगाकर नीचे उतारा।
आग कैसे लगी?
-अभी तक कारण समझ नहीं आया है लेकिन ऐसा लग रहा है बसों के पीछे कोई टायलेट गया हो और बीड़ी माचिस की तीली फेंक दी, जिससे पत्तों में आग लगने से आग लगी हो।
कितने लोगों से पूछताछ हुई है?
-अभी बस मालिकों के बयान हुए हैं, पता लगाया जा रहा है रात के समय कौन-कौन रहता है उनसे पूछताछ की जाएगी।
मौके पर कोई साक्ष्य मिला है?
-एफएसएल टीम ने माैके पर जांच की है साक्ष्य जुटाए हैं।
सीसीटीवी फुटेज में कुछ सामने आया है?
-आसपास कैमरे नहीं है, कुछ दूरी पर कैमरा लगा है लेकिन रात होने के कारण और दूरी अधिक होने से कुछ समझ नहीं आ रहा।v

दमोह शासकीय बस स्टैंड पर ये बसें खड़ी थी। इसी बीच रात करीब 2 बजे बसों में अचानक आग लग गई। आग का धुआं उठते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। वहीं देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग ने आसपास खड़ी सात बसों को चपेट में ले लिया। इधर, घटनाक्रम की खबर मिलते ही मौके पर चार फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले में दमोह सीएसपी, थाना पुलिस ने घटना का पंचनामा बनाया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है।

आसपास खड़ी बसों को बचाया, करीब एक करोड़ का नुकसान

50 फीट ऊंची लपटें: बस स्टैंड पर खड़ी थीं 50 बसें, चालक और पुलिस जवान सक्रियता नहीं दिखाते तो और विकराल होता हादसा

जो सात बसें जलीं हैं, उनमें दो बसें एमपी 41 बी 209 और एमपी 41 एमक्यू 0786 नंबर की हैं। यह बसें अमजद खान के नाम से दर्ज हैं। यहां पर बता दें कि चार दिन पहले कोतवाली पुलिस ने बस नंबर एअार 06 ए 3126 पुरैना तालाब के पास से जब्त की थी। यह बस वर्ष 2019 में धार जिले से चोरी हुई थी। यह बस किसकी है यह अब तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे मंे संभावना जताई जा रही है कि कुछ बसों के रजिस्ट्रेशन के फर्जी होने और पहचान छिपाने के लिए इस तरह की साजिश रची है। मामले की जांच कर रहे एएसआई आरबी पटेल का कहना है कि कोतवाली में चार दिन पहले जो बस पकड़ी है, उस पर नाजिश लिखा है और जिन 7 बसों में आग लगी है, उनमें से भी दो बसों पर नाजिश लिखा है। इसलिए यह जांच का विषय है।

ये बसें पूरी तरह जली

ये हैं रियल हीराे

ड्राइवर भूपेंद्र, आग के स्थान से दूर ले गए बसें

आरक्षक देवेंद्र, बस में सो रहे बुजुर्ग को उठा लाए

सीधी बात; बीआर पटेल, एएसआई, जांच अधिकारी

आग लगी या लगाई गई जांच में साफ होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ