शिवपुरी - कोविड-19 वैक्सीनेशन में प्रशासन द्वारा टीकाकरण स्थलों पर पहुंचने वाले निर्धारित वार्ड अथवा पोलिंग बूथ के निवासी पहले पंजीयन करा लें इसके उपरांत टीकाकरण केन्द्रों पर उपस्थित हो। जिससे वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा दिए जाने के साथ-साथ भीड से बचा जा सके और कोरोना बचाव के लिए जारी गाईड लाईन का पालन किया जा सके।
सीएमएचओ डाॅ.ए.एल.शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों से एप पर पूर्व में ही पंजीयन कराकर पंजीयन केन्द्रों पर उपस्थित होने की अपील की है तथा बताया है कि टीकाकरण सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसलिए अपनी बारी का इंतजार कर आराम से टीकाकरण कराएं।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीकाकरण स्थलों पर व्यवस्था ठीक रहे। भीड-भाड से बचा सके इसके लिए वार्ड बार व पोलिंग बूथबार प्लानिंग तैयार की है। जिसके अनुसार जिले में 8, 10, 13 और 15 मार्च को लगभग 25 टीकाकरण स्थलों पर निर्धारित वार्ड के निवासियों को ही टीकाकरण की प्राथमिकता होगी। वरिष्ठ नागरिकों को घर-घर से लाने के लिए प्राधिकृत अधिकारी, बीएलओ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, पटवारी को निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्धारित वार्ड अथवा पोलिंग बूथ के निवासी के टीकाकरण हेतु टीकाकरण स्थल निर्धारित किए गए है। जिसमें मेडीकल कालेज शिवपुरी पर बनाए गए टीकाकरण स्थल पर निर्धारित 8 मार्च को वार्ड 2, 3, 10 मार्च को वार्ड 3, 13 मार्च को वार्ड 4 और 15 मार्च को वार्ड 4 एवं 5 के निवासी उपस्थित होंगे। जिला अस्पताल शिवपुरी में बनाए गए टीकाकरण स्थल पर 8 मार्च को वार्ड 6, 7, 10 मार्च को वार्ड 7, 13 मार्च को वार्ड 8 एवं 15 मार्च को वार्ड 8, 9 के निवासी उपस्थित होंगे। पीएचसी जवाहर कालोनी में बनाए गए टीकाकरण स्थल पर 13 एवं 15 मार्च को वार्ड 20 के निवासी आएगें।
इसी प्रकार सीएचसी करैरा में बनाए गए टीकाकरण स्थल पर 8 मार्च वार्ड 8 एवं 15, 10 मार्च को वार्ड 4 एवं 5, 13 मार्च को वार्ड 4, 10 और 15 मार्च को वार्ड 10, 11 के निवासी आएगें। पीएचसी आमोलपठा में 13 मार्च को ग्राम उकायला, उडवाह एवं 15 मार्च को ग्राम राजगढ़ के निवासी आएगें। पीएसची सिरसौद में 13 मार्च को अमोला, केसर, मामौनीकला एवं 15 मार्च को ग्राम मामौनीखुर्द, बारोदी, बघरा, साजौर के निवासी उपस्थित रहेंगे। पीएचसी दिनारा में 13 मार्च को ग्राम ढाड एवं 15 मार्च को उडवाह, फुर्तला, कडोरा लोघी के निवासी आएगें। पिछोर ब्लाॅक के सीएचसी पिछोर में 8 मार्च को वार्ड 7 एवं 8, 10 मार्च को वार्ड 9, 10, 11, 13 मार्च को वार्ड 12, 13, 14 एवं 15 मार्च को वार्ड 15 एवं 16 के निवासी आएगें। पीएचसी खोड में 13 एवं 15 मार्च को ग्राम चंदावनी के निवासी आएगें। पीएचसी मनपुरा में 13 एवं 15 मार्च को बामौर डामरौन के निवासी आएगें।
खनियांधाना ब्लाॅक के सीएचसी खनियांधाना में 8 एवं 10 मार्च को वार्ड 1, 13 मार्च को वार्ड 2, 3 एवं 15 मार्च को ग्राम पीपलखेडा, सुजवाह के निवासी उपस्थित रहेंगे। पीएचसी मुहारी में 13 मार्च को ग्राम नयागांव एवं 15 मार्च को ग्राम रेडी, पीएचसी बाामौर में 13 एवं 15 मार्च को रिजोदा के निवासी उपस्थित रहेंगे। बदरवास ब्लाॅक में सीएचसी बदरवास में 8 मार्च को वार्ड 6, 7, 10 मार्च को वार्ड 8, 9, 10, 15, 13 मार्च को वार्ड 11 के निवासी आएगें। पीएससी रन्नौद में 15 मार्च को वार्ड 2, 3 के निवासी आएगें। पीएचसी खतौरा में 15 मार्च को ग्राम खतौरा के निवासी आएगें। सीएचसी सतनवाड़ा में 8 मार्च को ग्राम कांकर, बारा, मडेवा, 10 मार्च को ग्राम मझरा, पटरा, ठेह, डोंगर, चक डोंगर, 13 मार्च को सतनवाडाखुर्द, मामौनी एवं 15 मार्च को इंदरगढ़ के निवासी आएगें।
इसी प्रकार नरवर ब्लाॅक के सीएचसी नरवर में 8 मार्च को वार्ड 4, 5, 10 मार्च को वार्ड 6, 7, 13 मार्च को वार्ड 7, 8, 15 मार्च को वार्ड 10, 11 के निवासी उपस्थित रहेंगे। पीएचसी मगरौनी में 13 एवं 15 मार्च को मगरौनी के निवासी उपस्थित रहेंगे। ब्लाॅक पोहरी के सीएचसी पोहरी में 8 मार्च को ग्राम सोनीपुरा, बेंहटा, 10 मार्च को ग्राम जाखनौद, उमरई, 13 मार्च को ग्राम पोहरी एवं 15 मार्च को ग्राम नयागांव, कृष्णगंज के निवासी आएगें। पीएचसी छर्च में 13 एवं 15 मार्च को छर्च के निवासी आएगें। सीएचसी बैराड में 8 मार्च को भदेरा, 10 मार्च को भदेरा, कालागढ़, 13 एवं 15 मार्च को काालागढ़ के निवासी उपस्थित रहेंगे। ब्लाॅक कोलारस के सीएचसी कोलारस में 8 मार्च को वार्ड 1, एबीरोड दहिना भाग, 10 मार्च को वार्ड 1, 2, 13 एवं 15 मार्च को वार्ड 6 के निवासी आएगें। पीएचसी खरई में 13 मार्च को अटामानपुर, 15 मार्च को बसई, अटामानपुर तथा पीएचसी लुकवासा में 13 एवं 15 मार्च को लुकवासा के निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ