Music

BRACKING

Loading...

लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही , पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

 


रन्नौद - लोकायुक्त की कार्यवाही के दौरान एक पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है पटवारी जमीन बंटवारे के मामले में रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस ने की थी शिकायत पर यह कार्यवाही की गई |

जानकारी के अनुसार हरनाम राठौर ने बताया ,कि उसने बा मामा के लड़के ने एक जमीन क्रय की थी इस जमीन के बंटवारे को लेकर वह पटवारी अवधेश शर्मा के पास गए पटवारी ने बंटवारे को लेकर हर नाम से ₹11000 की रिश्वत मांगी जिस पर हरनाम ने 6000 एक बार व दो हजार एक बार पटवारी को रिश्वत दी हरनाम ने कहा कि अब बंटवारा कर दो तो पटवारी बचे हुए रुपए मांगने लगा और बटवारा करने में आनाकानी करने लगा मामले को लेकर हरनाम ने लोकायुक्त में 15 मार्च को शिकायत की जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने ₹3000 देकर युवक को पटवारी के पास भेजा जैसे ही पटवारी ने रिश्वत ली वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने धर दबोचा और ₹3000 भी बरामद किए

वहीं इस मामले में लोकायुक्त टीआई धर्मेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि हरनाम सिंह राठौर ने 15 मार्च को लोकायुक्त में शिकायत की थी कि जमीन बंटवारे को लेकर पटवारी ₹11000 की मांग कर रहा है ₹8000 पटवारी को दो बार में दे दिए हैं और वह ₹3000 की मांग कर रहा है मामले को लोकायुक्त पुलिस ने संज्ञान में लेकर हरनाम को ₹3000 लेकर पटवारी के पास भेजा और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ