पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में जिले के थाना करैरा, अमोला, बम्हारी, गोवर्धन परिसर में शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमंे आगामी त्योहार होली पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार होली शांतिपूर्वक मनाई जाने की समझाइश दी गई, एवं अपना घर अपनी होली स्लोगन का प्रचार प्रसार करने हेतु बताया गया, मीटिंग में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की समझाइश दी एवं जो कोई भी व्यक्ति को गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की बात बताई गई।

0 टिप्पणियाँ