शिवपुरी, 12 मार्च 2021/ जिले के बैराड़ नगर में मध्यप्रदेश शासन निर्देशों के क्रम में नगर परिषद बैराड़ में मिशन नगर उदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट को भी हितग्राहियों ने देखा एवं सुना।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैराड़ श्री मधुसूदन श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधोसंरचना विकास को गति देने तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को पहुंचाने के संबंध में बताया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर के मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, डाॅ.तुलाराम यादव, डॉ.हाकिम सिंह, धीरज व्यास, धर्मवीर भारद्वाज, शालू, पर्वत परिहार , रामबाबू मंगल, जेएस वर्मा सहित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राही एवं आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धीरज व्यास द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सीएमओ श्री मधुसूदन श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ